9:26 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी साप्ताहिक बंदी के दिन भी स्टेशन रोड,घंटाघर चोराहा से कछला रोड तक लगा घंटों जाम


यातायात पुलिस नदारद, पुलिस बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी चलाते हैं मोबाइल ।

उझानी बदांयू 12 नवंबर।

आने वाले कुछ दिनों में उझानी की सड़कें भी दिल्ली के चांदनी चौक की तरह नजर आने लगेंगी जहां लोगों को पैदल निकलना भी दूभर होता है।
आज दोपहर तीन बजे स्कूली बसों व ई-रिक्शा के चलते स्टेशन रोड से लेकर घंटाघर चोराहा,कछला रोड व बिल्सी रोड जाम की जद में नजर आऐ। आलम यह था कि एक घंटे तक पूरा शहर ही जाम से कराह उठा। वाहनों का निकलना तो दूर पैदल निकले लोगों को भी रास्ता बदलकर गली मोहल्लों की शरण लेनी पड़ी।

यातायात पुलिस की तैनाती होने के बाबजूद कहीं कोई नजर नहीं आया। घंटाघर चौराहे पर लगी पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मी तो थे मगर सिर्फ मोबाइल चलाने को जाम से उन्हें कोई लेना-देना नहीं। उनका काम सिर्फ सुरक्षा है। जाम लगे तो लगता रहे। लोगों ने जिलाधिकारी के मांग की है कि बाज़ार में यातायात पुलिस की तैनाती कर लोगों को इस जाम से निजात दिलाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जाए। जबकि आज बुधवार साप्ताहिक बंदी का दिन है फिर भी जाम अन्य दिनों की क्या हालत होती होगी अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस