।
बदांयू 12 नवंबर।
अलापुर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान बेचने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 101 बोरा धान और ₹1.40 लाख बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई अलापुर थाना पुलिस ने की है, जब उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान बेचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट पाई गया। ट्रक चालक ने अपना नाम मुस्ताक पुत्र अकरम निवासी बिसौली बताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

