6:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक – अज्ञात वाहन ने बाइक रोंदी,मामा भांजे की मौत

बदांयू 12 नवंबर।

बदायूं में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामदीन (50) और उनके भांजे दिलीप (20) के रूप में हुई है। दोनों बल्ली नगला गांव थाना सिकंदरपुर जनपद कासगंज के निवासी बताऐ जाते हैं।

दोनों बदायूं जिला अस्पताल से लौट रहे थे, जहां रामदीन के घायल भाई अनिल को देखने गए थे।

हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के मामूरगंज गांव के पास हुआ, जब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस