।
उझानी बदांयू 10 नवंबर।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने गांव के दो युवकों पर बेटी को बुरी नीयत से गन्ने के खेत में खींचने का आरोप लगाया,शिकायत पर पिता पुत्र ने मारपीट कर घायल किया । कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी बेटी खाना देकर खेत से वापस जा रही थी कि गांव के आषीश पुत्र बदन सिंह पूर्व प्रधान व आर्यन पुत्र राजेन्द्र ने बेटी को गन्ने के खेत में खीच लिया व कपड़े उतारने लगे। बेटी के शोर मचाने पर खेत पर मौजूद में पहुंच गया आरोपी भाग गये।
शिकायत करने जब मैं आरोपियों के घर गया तो बदन सिंह बेटा गोरव व राजेंद्र पुत्र प्रताप ने मेरे साथ अभद्रता करने के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसएसआई रिंकू सिंह को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

