।
आशीर्वाद हाॅस्पीटल की मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच को आऐ, ओटी सील की।
उझानी बदांयू 10 नवंबर।
हे ना कमाल कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे आशीर्वाद हाॅस्पीटल की शिकायत की जांच को आऐ एसीएमओ डॉ मोहन झा सिर्फ ओटी सील कर दो दिन में कागजात दिखाने का आशीर्वाद देकर चलते बने। जबकि अपने ब्यान में कह रहे हैं कि संचालक रजिस्ट्रेशन के कागजात दिखा नहीं सकें।

आज दोपहर बाइपास स्थित अवैध आशीर्वाद हाॅस्पीटल पर नगर के अरविंद कुमार की मुख्यमंत्री के पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पताल की शिकायत की जांच को एसीएमओ डॉ मोहन झा आऐ। आते ही संचालक जितेन्द्र कुमार से रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा जब रजिस्ट्रेशन है ही नहीं तो दिखाऐ क्या ?
एसीएमओ डॉ झा ने बताया कि संचालक रजिस्ट्रेशन के कोई कागजात नहीं दिखा सके हाॅस्पीटल की ओटी को सील कर दिया है, रजिस्ट्रेशन के कागजात दिखाने को नोटिस के साथ दो दिन का समय दिया है। रजिस्ट्रेशन ना होने पर कार्रवाई की जाएगी।
———-
पहले भी सील हो चुका है आशीर्वाद हाॅस्पीटल।
एक साल पहले भी अवैध गर्भपात का वीडियो वायरल होने पर अस्पताल की सील किया गया था। तब से लेकर अब तक बिना रजिस्ट्रेशन के ही संचालित हो रहा। स्वास्थ्य विभाग ने आखिरकार अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की, बदांयू स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगना लाज़िमी है।
पहले भी विवादों में रहे हैं डॉ मोहन झा।
मुख्यमंत्री पोर्टल की जांच को भी सीएमओ ने एसीएमओ डॉ मोहन झा को भेजा वह पहले भी विवादों में रहे हैं,सदर विधायक के पास पहुंचे जिले के चिकित्सकों ने तब डाॅ झा की शिकायत की। विधायक महेश चंद्र गुप्ता की शिकायत पर सीएमओ ने उन्हें झोलाछाप अभियान टीम के चीफ पद से हटा दिया था। अब उन्हें आशीर्वाद हाॅस्पीटल की जांच को भेजना संदेह पैदा करता है ?।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

