5:13 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस द्वारा गिरफ्तार

*थाना उसहैत पुलिस द्वारा ग्राम चेतराम नगला में घटित घटना के संबंध में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।*

दिनांक 07.11.2025 को थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चेतराम नगला (टिकाई खाम) में वादी श्री राजवीर पुत्र बुधपाल के पुत्र ज्ञान सिंह की अभियुक्तगण द्वारा षड़यन्त्र पूर्वक ट्रैक्टर व रोटावेटर से गेहूँ बोने हेतु बुलाना तथा खेत पर ट्रैक्टर से नीचे उतारकर रोटावेटर के नीचे डाल कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना उसहैत पर मु0अ0सं0- 230/2025 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस बनाम 1- भगवानसिंह पुत्र ओमकार उम्र- 25 वर्ष निवासी ग्राम चेतराम नगला (टिकाई खाम) थाना उसहैत जनपद बदायूँ आदि 02 नफर पंजीकृत हुआ था । उक्त अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 09.11.2025 को थाना उसहैत पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 230/2025 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के वांछित अपराधी भगवान सिंह उपरोक्त को हरेण्डी मोड़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस