*थाना अलापुर पुलिस द्वारा 03 अभि0गण को मय 03 अदद तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 09.11.2025 को थाना अलापुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त शबाब पुत्र नवाब दुल्हे नि0 वार्ड नं0 07 कस्बा व थाना अलापुर बदायूँ को मय एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना अलापुर पर मु0अ0स0 347/2025 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*अभियुक्त शबाब का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 347/2025 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम थाना अलापुर बदायूँ।
मु0अ0सं0 524/2024 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना अलापुर बदायूँ।
मु0अ0सं0 531/2024 धारा 8/20 NDPS ACT थाना अलापुर बदायूँ।
मु0अ0सं0 326/2024 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम थाना अलापुर बदायूँ।
थाना अलापुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अनवर फैशल पुत्र मौ0 असगर नि0 वार्ड नं0 07 कस्बा ककराला थाना अलापुर बदायूँ को मय 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर के गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2025 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम पंजीकृत कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
थाना अलापुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त जुनैद पुत्र मुराद अली नि0 वार्ड नं0 10 कस्बा सखानूँ थाना अलापुर बदायूँ को मय 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर के गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 346/2025 धारा 3/25(1-B)a आयुध अधि0 पंजीकृत कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*अभियुक्त जुनैद का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 346/2025 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम थाना अलापुर बदायूँ।
मु0अ0सं0 58/2023 धारा 34/406/411/420 IPC थाना हैदरगढ़ बाराबंकी
मु0अ0सं0 185/2023 धारा 34/406/411/413/420 IPC थाना गगहा गोरखपुर
मु0अ0सं0 504/2023 धारा 3{1} गैंगस्टर अधिनियम थाना गगहा गोरखपुर
मु0अ0सं0 295/2019 धारा 323/326/498A/504/506 IPC थाना मोहमदी खीरी
मु0अ0सं0 149/2024 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम थाना विधुना ओरैया



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

