दातागंज में अधिवक्ता ने पत्नी से तंग आकर की सुसाइड।
बदांयू 8 नवंबर।
बदायूं की कोतवाली दातागंज में एक अधिवक्ता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिवक्ता दुर्विजय सिंह 40 पुत्र चेतराम निवासी गांव बैहटा डंबर दातागंज ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी पत्नी रेशमा लगभग 15 दिन पहले अपने बेटे के साथ दूसरे गांव के एक व्यक्ति के पास चली गई थी। इसी कारण वह अवसाद में थे और उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस अब सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

