6:52 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- मालगाड़ी की चपेट में आने से गौवंशीय पशुओं की मौत

उझानी बदांयू 8 नवंबर।

नगर के रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर बसोमा रोड, मालगोदाम की तरफ बीती रात किसी समय मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 5 गौवंशीय पशुओं की मौत हो गई आज सुबह घटना की जानकारी मिलने पहुंचे उझानी हैल्पिंग ग्रुप के सदस्य श्याम शर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर वीडियो /फोटोज खिंचे व वहां काम कर रहे गैंग मेनो से घटना के बारे में पूछ कर इस दुर्घटना की जानकारी प्राप्त करने के लिए रेलवे स्टेशन मास्टर से पूछा तो उन्होंने कहा उन्हें कुछ ज्ञात नहीं है उन्हें अभी आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि अभी मैं ड्यूटी पर आया हूँ रात्रि कालीन ड्यूटी बालों को जानकारी होगी इस बात से नाराज पशु प्रेमी ने इसकी शिकायत रेलवे के ट्विटर हेंडल द्वारा रेलवे अधिकारियों को दी।
खबर लिखे जाने तक नगर पालिका परिषद के सहयोग से जेसीबी द्वारा मृत गौवंशीय पशुओं को दफनाया जा रहा था।

विज्ञापन एक्सप्रेस