5:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दुल्हनों की पहली पसंद बने सूरत के ब्राइडल लहंगे, बाजारों में बढ़ी रौनक

उझानी बदांयू 8 नवंबर।

शादियों का मौसम आते ही शहर के बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। शादी की तैयारियों में जुटी दुल्हनों के बीच इस बार सूरत के ब्राइडल लहंगे की खास मांग देखी जा रही है। कपड़ों के शोरूम और दुकानों पर खरीदारों की भीड़ है। शोरूमों में लहंगों की कीमतें 2800 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक हैं।

सहालगो के चलते शहर से लेकर कस्बों तक के बाजारों में महिलाओं की भीड़ बढ़ी है। जहां एक ओर दुल्हनें लहंगों की खरीद में व्यस्त हैं, वहीं परिवार की अन्य महिलाएं साड़ी, सूट और बच्चों के फैंसी कपड़ों की तलाश में दुकानों का रुख कर रही हैं। नगर के एक शोरूम संचालक ने बताया कि इस बार महिलाओं को हैंडवर्क, सिल्क और डिजाइनर साड़ियों के साथ सूरत के बने ब्राइडल लहंगे सबसे ज्यादा भा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शोरूम में रानी कलर, खाटली वर्क और सिल्क के नए डिजाइन आए हैं, जिनकी कीमत 5000 से 50,000 रुपये तक है। कारोबारियों का कहना है कि सहालग के चलते इस बार बिक्री में बीते सालों की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

सहालग शुरू होते ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और नए कलेक्शन आए हैं, जो महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इस बार बिक्री उम्मीद से बेहतर रहने की संभावना है।
पंकज वार्ष्णेय, सास-बहू साड़ी सेंटर।

साड़ियों के साथ ही डिजाइनर लहंगों की बिक्री में तेजी आई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई वैरायटी मंगाई गई है। भारी कढ़ाई और कलात्मक डिजाइन वाले ब्राइडल लहंगे दुल्हनों की पहली पसंद बने हुए हैं।
राजीव कुमार वार्ष्णेय, साड़ी व लंहगा बिक्रेता।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस