10:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस द्वारा बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया

उसहैत पुलिस द्वारा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में जघन्य अपराध की घटना में संलिप्त बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। दिनाँक 6.11.2025 को थाना उसहैत पर प्राप्त वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 229/2025 धारा 65(2) BNS व 5m/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 07.11.2025 को थाना उसहैत पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वाँछित बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस