9:58 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उर्से कादरी की तैयारियां हुई पूर्ण, कल से होगा आगाज

उर्से कादरी की तैयारियां हुई पूर्ण, कल से होगा आगाज, चादर शरीफ के जुलूस में डीजे पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित- तौहीद का क़ुरआनी तसव्वुर किताब का होगा विमोचन।

बदायूं। तीन रोज़ा सालाना उर्स-ए-कादरी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उर्स का कल से होगा आगाज, देश भर के कोने कोने से जुटेंगे अकीदतमंद ज़ायरीन, चादर शरीफ के जुलूस में डीजे पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित उर्स के मौके पर दरगाह-ए-कादरी में रविवार 9 नवम्बर को ताजुल फहुल एकेडमी की तरफ से एक पुस्तक को सार्वजनिक रूप से जारी किया जायेगा जिसका नाम तौहीद का क़ुरआनी तसव्वुर है। इस किताब का विमोचन खानकाहे कादरिया के साहिबे सज्जादा काज़ी ए ज़िला हज़रत मौलाना अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी अपने हाथों से करेंगें।

आठ नवंबर शनिवार से तीन दिवसीय 184 वां सालाना उर्स-ए-कादरी शुरू होने जा रहा है जो 9 और 10 नवंबर तक आयोजित होगा। उर्स को लेकर खानकाह की ओर से एक अपील की गई है। अपील में कहा गया है उर्स में सभी अकीदतमंद निहायत अदब और एहतराम के साथ महफ़िल में शामिल होंगे। और 9 नवंबर रविवार शाम को शहर समेत कई इलाकों से चादर के जुलूस दरगाह-ए-कादरी आएंगे। जिसके चलते शहर मुफ्ती दिलशाद कादरी ने अपील करके कहा कि चादर के जुलूस में डीजे का हरगिज़ इस्तेमाल नहीं होगा। डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग माइक पर नात, मनकबत और सलाम पढ़ते हुए उर्स में शरीक हों और दरगाह ए कादरी तशरीफ़ लाएं। उर्से कादरी के मौके पर दरगाह के मैन गेट पर ही ताजुल फहुल एकेडमी की तरफ से दीनी इल्मी किताबों का स्टॉल भी लगाया जा रहा जिसमे सभी दीनी किताबें उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस