उझानी बदांयू 7 नवंबर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरी जंगल में ज़मीन के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में लाठी डंडे चले दो लोगों के चोटें आई हैं।
गांव निवासी मुदस्सिर पुत्र शमील अहमद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसका भाई उस्मान ज़मीन बंटवारे को लेकर बीते दिवस उस्मान सुबह घर में घुस आया साथ में ताऊ जमील,उनका बेटा सलीम व पुत्री कमरूल निशा के साथ लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गया मुझे बचाने आऐ मामू हसमुद्दीन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

