।
बिनावर बदायूं 7 नवंबर।
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में बिनावर मौसमपुर मार्ग पर गांव विलहट के पास बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सवार चार युवक घायल हो गये। एक युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बताते हैं चार लोग नदोंलिया शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में 22 वर्षीय हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य तीन युवकों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां हिमांशु को गंभीर हालत में बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

