5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने कछला नगरपंचायत में जड़ा ताला।

एक घंटे तक बंद रहे नगरपंचायत कर्मचारी।

बदांयू 6 नवंबर।

बदायूं की कछला नगर पंचायत में वार्ड नंबर 10 की महिलाओं ने अपने वार्ड में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में ताला लगा दिया। इससे एक घंटे तक कर्मियों को अंदर ही बंद रहना पड़ा।

महिलाओं का आरोप है कि अधिकारी उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं और विकास के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। तीन साल से कीचड़ व गंदगी से होकर निकलना पड रहा है।

काफी देर बाद चेयरमैन जगदीश चन्द्र लोनिया के समझाने पर व सडक बनवाने का आश्वासन देने पर महिलाओं ने एक घंटे बाद ताला खोला तब कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस