5:11 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – छुट्टी में को आडीनेटर हेल्थ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण।

उझानी बदांयू 6 नवंबर।

बदायूं में मंडल कोऑर्डिनेटर हेल्थ डॉ गंगाशरण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का छुट्टी के बावजूद औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार को आवश्यकतानुसार चिकित्सा उपकरणों की मांग भेजने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, कोऑर्डिनेटर श्री शरण ने शासन स्तर से चेकलिस्ट भरवाकर भेजने के निर्देश दिए। इस चेकलिस्ट में एएनटी, आंख, कान, नाक, हार्ट ऑटोस्कोप और इलेक्ट्रोलाइट मार्कर जैसे उपकरण शामिल हैं ।

उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक उपकरणों की मांग भेजने के निर्देश दिए गए। सीएचसी की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए। डाॅ गंगा शरण ने इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर मौजूद सभी चिकित्सा स्टाफ को सुरक्षा की दृष्टि से एप्रन पहनने की सलाह दी गई। आज अस्पताल की छुट्टी होने की वजह से ज्यादातर स्टाफ मौजूद नहीं था। वस इमरजेंसी स्टाफ ही उपलब्ध मिला।

विज्ञापन एक्सप्रेस