12:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बिजली के झूलते तारों से टच हुआ कंटेनर,स्पार्किंग चालक की सूझबूझ से टला हादसा

उझानी बदांयू 6 नवंबर।

नगर के पंखा रोड पर सपा नेता टेडामल अग्रवाल के निवास के सामने बिजली के झूलते तारों से आज सुबह एक केंटर (बक्सा नुमा ट्रक )टच होने से तारों से चिंगारी निकलने लगी,चालक ने तुरंत केंटर को पीछे कर हादसे को टाल दिया इससे बाजार में काफी देर अफ़रा-तफ़री का माहौल रहा। कुछ देर बाद लकड़ी के बांस की मदद से केंटर को निकाला गया।

जानकारी के अनुसार नगर के पंखा रोड पर कोतवाली रोड से मुड़ते ही क्रय-विक्रय सहकारी समिति से टेडामल अग्रवाल के निवास तक बिजली के तार काफी नीचे आ गये है। आज सुबह एक केंटर कादर चौक की तरफ से आया ओर झूलते बिजली के तार से केंटर के टच होते ही से स्पार्किंग होने लगी। सब्जी खरीद रहे लोगों में अफ़रा-तफ़री मच गई। चालक ने होशियारी का परिचय देते हुए तुरंत केंटर को बेक गेयर लगाकर पीछे कर लिया। कुछ देर बाद बांस की सहायता से केंटर को निकाला गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को सूचना दी है कि सडक पर झूलते तारों को सही करा दिया जाए। मगर विभाग ध्यान नहीं देता। लोगों ने आज भी बिजली विभाग को मोबाइल से तार सही कराने को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस