6:52 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव में बड़ी चोरी: आढ़त से धान की 20 बोरियां गायब, सीसीटीवी भी निकला बंद

कुंवरगांव। बदायूं रोड स्थित झबरा की पुलिया पर चोरों ने आढ़त से धान की भरी 20 बोरियां उड़ा दीं। चोरी की यह वारदात उस समय हुई जब आढ़ती दिनेश चंद्र गुप्ता अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।

आढ़ती दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी बदायूं रोड स्थित आढ़त की दुकान पर किसानों से खरीदी गई धान की बोरियां बाहर रखी थीं। मंगलवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद जब वे सुबह पहुंचे तो देखा कि 20 बोरियां गायब हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी घटना के समय बंद थे। दरअसल, मंगलवार दोपहर विद्युत लाइन टूटने से कैमरे काम नहीं कर रहे थे।

आढ़ती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। वहीं, हल्का दरोगा रामेश्वर सिंह ने बताया कि अब तक घटना को लेकर थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस