10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

रोड निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा — हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, एक गंभीर

कुंवरगांव। क्षेत्र के कसेर–विजयनगला मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य जारी है। कार्यदाई संस्था ने यूसुफ नगर में हॉट मिक्स प्लांट लगाया है, जहां से डंपर द्वारा माल सड़क पर डाला जा रहा है। मंगलवार को वरखिन के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक डंपर चालक ने लापरवाही से डंपर का बॉडी ऊपर उठा दी, जिससे वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।

हादसे में डंपर में करंट फैल गया और पास में काम कर रहे दो मजदूर परमानंद व विद्यापति निवासी बसंतपुर, जिला माधेपुरा (बिहार) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को ठेकेदार की मदद से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।इ

इंजीनियर संदीप पवार ने बताया कि बिजली की लाइन काफी नीचे थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस