10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

घटपुरी – सिलेंडर भरे ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मारी, दो लोग गंभीर

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
घटपुरी पेट्रोल पंप के निकट सिलेंडर भरे ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मारी, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए
मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के घटपुरी पेट्रोल पंप के निकट सिलेंडर भरे ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें 22 वर्षीय अर्पिता पुत्री प्रदीप निवासी मथुरा व 22 वर्षीय रजत पुत्र योगेश निवासी मथुरा घायल हो गए। अर्पिता राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की थर्डईयर की छात्रा है। अर्पिता और रजत एक स्कूटी पर सवार होकर बरेली से बदायूं जा रहे थे। कि यह हादसा हो गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस