1:53 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दो सप्ताह में जमीन खरीद कर एसटीपी लगाने की प्रक्रिया शुरू करे नगरपालिका- हाईकोर्ट को कराऐ अवगत

उझानी 3 नवंबर।

आज माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ग्राम वासियों द्वारा दायर की गई पीआईएल में माननीय उच्च न्यायालय का आदेश प्राप्त होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में ग्राम वासियों और कांग्रेसियों ने आदेश नगर पालिका कार्यालय को प्राप्त कराया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए ओंकार सिंह ने कहा की माननीय उच्च न्यायालय ने हम लोगों ने जो 100 दिन अनशन किया उसकी वेदनाएं समझते हुए जो आदेश पारित किया है उसके अनुसार अब हमारे इन ग्रामों में दूषित पानी निश्चित रूप से नहीं आएगा।
किसान अपनी फसलों की कमाई अब चैन से खा सकेंगे उन्होंने सभी ग्राम वासियों का कांग्रेसियों का बहुत आभार प्रकट किया कि उन्होंने 100 दिन तक चले अनशन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हाईकोर्ट के आदेश में लिखा है कि नगर पालिका अपना दूषित पानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी लगाकर भेंसोर नदी में छोड़ने की प्रक्रिया के तहत् 15/15 की जमीन का इंतजाम कर जलनिगम को हेंडओवर करें, जिससे एसटीपी का कार्य जल्द शुरू हो। कार्य की प्रगति की रिपोर्ट 15 दिन में हाईकोर्ट को उपलब्ध कराऐ।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ओमवीर खटीक, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रियासत खान ,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुजाहिद रजा नरुउ संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी सदस्य कमल प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह ,छोटेलाल, ओमप्रकाश, राजाराम लोकेश गौड , नेपाली सिंह सोलंकी तेजेन्द्र पाल कश्यप ,राम सिंह ज्ञानेंद्र सिंह ,भोपाल सिंह, आदि ग्रामवासी व कांग्रेसी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस