उझानी बदांयू 3 नवंबर।
आज एपीएस इण्टरनेशनल स्कूल, के नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के विद्यार्थियों ने गुरूद्वारा का भ्रमण किया। सुबह से ही बच्चे गुरूद्वारा जाने के लिए उत्सुक थे। बच्चों ने गुरूद्वारा भ्रमण में वहाँ के वातावरण को देखा। ज्ञानी जी द्वारा अरदास की गई, बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों को कड़ा प्रसाद, नटखट पैकेट, विस्कुट के पैकेट व टॉफी आदि प्रदान किए गए। यह भ्रमण विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं – रितिका छावड़ा, पूजा सक्सेना, मिताली चाँदना, सुगंधी जौहरी, सना मकीजा, श्रेया जौहरी व राजीव सिंह के निर्देशन में हुआ।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

