7:42 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज विधायक बब्बू भैया का आज ग्रह जनपद आने पर स्वागत की तैयारी

दातागंज विधायक बब्बू भैया को विधानसभा अध्यक्ष ने कराई शपथग्रहण, आज ग्रह जनपद आने पर स्वागत की तैयारी।

बदांयू 31 अक्टूबर।

भाजपा विधायक एवं सचेतक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने लखनऊ स्थित विधान भवन में अपना कार्यभार संभाल लिया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति के रूप में कार्यभार ग्रहण कराया।

कार्यभार संभालने के बाद, सभापति राजीव कुमार सिंह गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे शासकीय वाहन से अपने गृह जनपद बदायूँ के लिए प्रस्थान कर गए। उनके इस नए दायित्व के लिए उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं और उनके समर्थकों द्वारा जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस