मुस्लिम डिग्री कॉलेज ककराला,बदायूँ में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2025 का हुआ भव्य आयोजन
मुस्लिम डिग्री कॉलेज ककराला बदायूं में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उवैस खान द्वारा रिबन काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष मुहम्मद शोएव ने कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व होता है। खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ ही बौद्धिक विकास होता है। जब शरीर व मन स्वस्थ्य होगा तो छात्र परीक्षा में भी अपनी प्रतिभा को दिखा सकेंगे। महाविद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में छात्रा मीनाक्षी प्रथम, शिल्पी गौतम द्वितीय, रजनी तृतीय स्थान पर रही चक्का पैक प्रतियोगिता में सुबान प्रथम ,फैसल खान द्वितीय और राहुल राठौर तृतीय स्थान पर रहे ,गोला फेक प्रतियोगिता में शहज़ेब प्रथम पवन द्वितीय खुशनवाज़ तृतीय स्थान पर रहे ,चित्रकला प्रतियोगिता में अतिका प्रथम,आफिया द्वितीय, रुकैया तृतीय रही ,मेहंदी प्रतियोगिता में मेहविश प्रथम ,फैजा निहाल द्वितीय , गुलनवाज तृतीय स्थान पर रही, बैडमिंटन प्रतियोगिता में फैसल प्रथम, शहज़ेब द्वितीय,अमाज तृतीय स्थान पर रहे ,वही बैडमिंटन छात्रा वर्ग में लाइव प्रथम हिरा द्वितीय, तुबा तृतीय स्थान पर रही ,खो-खो प्रतियोगिता में हीरा की टीम विजय रही क्रिकेट प्रतियोगिता में आमास की टीम विजई रही,महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रोशन परवीन ने कहा की खेल के द्वारा ही हमारा मानसिक व शारीरिक विकास संभव हैं प्रबंध समिति के सदस्य अबुतालिब खान ने कहा कि विजई छात्रों को शीग्र ही एक कार्यक्रम के माध्यम से पुरुस्कार वितरण किया जाएगा और यहीं प्रबंध समिति के सदस्य फैसल खान ने कहा की खेल के साथ साथ आगामी परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए हमें अधिक से अधिक समय पुस्तकों के अध्ययन करना होगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण में क्रिकेट, और एथलेटिक्स शामिल थे। मुहम्मद शोएव द्वारा विजेताओं की घोषणा व संचालन किया गया,इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के डॉ राकेश कुमार,कला संकाय के शिक्षक भारतेंदु मोहन,शिक्षक कोकब हबीब, वसीम खान, इफत जहां ,शगुफ्ता बी, फरहान कुरैशी,उस्मान आतिफ, तकनीकी विशेषज्ञ अनस खान,मुख्य सेवक शमशाद ख्वाजा मुख्य सेविका इलकीस नानी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं आदि का सहयोग रहा


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

