6:14 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

स्मार्ट मीटर लगवाकर उपभोक्ता भी बने स्मार्ट,ऐप से जाने बिल का स्टेटस

डाउनलोड करें यूपीपीसीएल ऐप,मिलेंगी बिल संबंधित सुविधाएं
बैलेंस शून्य होने पर भी नहीं काटा जाएगा उपभोक्ता का कनेक्शन

बदायूं,संवाददाता।
जिले के उन उपभोक्ताओं को बिल संबंधित जानकारी घर बैठे ही मिलेगी,जिन्होंने बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवा रखे हैं। बिजली संबंधित जानकारी के लिए पॉवर कारपोरेशन ने एक ऐप जारी किया है। इस ऐप के जरिये उपभोक्ता अपने बिल संबंधित सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। पॉवर कारपोरेशन की इस पहल का स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलने लगा है।
प्रभारी अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से मार्च 2027 तक जिले के सभी लगभग 3,24,196 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक करीब 30 हजार अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ता बिजली खपत की हर तरह की जानकारी घर बैठे ही अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के जरिए घर बैठे ले सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर में जाकर यूपीसीसीएल स्मार्ट ऐप इंस्टाल करना होगा। इस ऐप का डाउनलोड करने के बाद उपभोक्ता को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल डालकर लॉगिन करना होगा। ऐप लॉगिन होते ही उपभोक्ता के मोबाइल पर मीटर रीडिंग,बैलेंस सहित सभी जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी। इस सुविधा से उपभोक्ताओं को मीटर बिल के लिए लाइन में खडा नहीं होना पड़ेगा। एसई ने बताया कि ऐप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली सेवा से जुड़ी जानकारी आसानी से और अधिक पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। ऐप में वही नंबर लॉगिन करें जो बिजली कनेक्शन में दर्ज हो। दूसरे मोबाइल नंबर पर सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
बैलेंस कम होते ही आएंगे मैसेज—–
प्रीपेड स्मार्ट मीटर में यदि बैलेंस कम है तो मैसेज मिलना शुरु हो जाएंगे। पहला मैसेज 30 प्रतिशन राशि बचने पर आएगा,दूसरा मैसेज 20 प्रतिशत राशि बचने पर आएगा। 10 प्रतिशत राशि बचने पर तीसरा और बैलेंस शून्य होने पर अंतिम चौथा मैसेज आएगा। इसके बाद भी अचानक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर का ऐसे देखें बिल—-
उपभोक्ताओं को प्ले स्टोर पर जाकर यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करना होगा। फिर लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करके साइन अप करना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर डालना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा। फिर उपभोक्ता को पासवर्ड जनरेट करना होगा। इस प्रकिया के बाद उपभोक्ता अपनी शेष धनराशि, बिजली की खपत, 12 ट्रांजेक्शन सहित कई जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस