7:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिनावर पुलिस द्वारा वांछित गिरफ्तार

बिनावर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को एक देशी तमंचा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस के गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे वांछित/ वारंटीयों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिनावर के कुशल नेतृत्व में थाना बिनावर पुलिस द्वारा आज दिनाँक 28.10.2025 को 02 वांछित अभियुक्तगण 1 देवसिंह पुत्र बृजपाल 2. सत्यवीर पुत्र बृजपाल निवासीगण ग्राम गिरधरपुर थाना बिनावर जनपद बदायूँ सम्बन्धित मुं0अ0सं0 200/25 धारा 109(1) बीएनएस व वृद्धि धारा 3/25(1B)(A)/27 आर्म्स एक्ट में त्रिलोकपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त देवसिंह उपरोक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर मय 01 खोखा कारसूत सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 27.10.2025 को थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर मेें बाबा गिरजानन्द पुत्र डालचन्द्र अपनी कुटिया में सो रहा था कि समय लगभग 01.00 बजे गांव के ही देवसिंह व सत्यवीर पुत्र गण ब्रजपाल ने जान से मारने कि नियत से बाबा के ऊपर फायर किया जिससे बाबा के कान के पास से गोली के छर्रे कान को छूते हुए निकल गए। बाबा बाल बाल बच गया और शोच मचाने पर दोनो भाई अपने घर की ओर भाग गए। तत्पश्चात बाबा गिरजानन्द की तहरीर के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 200/25 धारा 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 28.10.2025 को थाना पुलिस द्वारा नामित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1. देवसिंह पुत्र बृजपाल 2. सत्यवीर पुत्र बृजपाल निवासीगण ग्राम गिरधरपुर थाना बिनावर जनपद बदायूँ

विज्ञापन एक्सप्रेस