3:58 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक – पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

बदांयू 27 अक्टूबर।

बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां बाइक सवार दो दोस्तों को पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

हादसा बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के खिरिया बाकरपुर गांव के पास हुआ।
पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी, जिनमें से दातागंज के गांव भीकमपुर निवासी 25 वर्षीय सुरजीत और दूसरा रेवा गांव का प्रेम गुर्जर है।
दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस ने उझानी सीएचसी में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने सुरजीत की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पिकअप चालक की तलाश की जा रही है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस