बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में शादी कराने के नाम पर एक युवक से 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गढ़िया हरदोपट्टी गांव के अजय सिंह ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने वाराणसी की एक लड़की से शादी कराने का झांसा देकर पैसे लिए और शादी वाले दिन फोन बंद कर लिए। अजय का कहना है कि शिकायत के बाद पुलिस ने उसे मंदिर में कसम खाने को कहा और वीडियो बनवाया, लेकिन बाद में समझौते का दबाव डालने लगी। अब पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

