6:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू के हजरतपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान कार में लगी आग

बदायूं 25 अक्टूबर।

बदायूं में गैस रिफिलिंग के दौरान एक ईको कार में आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना हजरतपुर कस्बे में शनिवार सुबह 8 बजे के आसपास हुई, जब झब्बू लाल नामक व्यक्ति अपनी कार में गैस भरवा रहे थे। उसी समय कार ने आग पकड़ ली।

पुलिस ने बताया कि
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया।
पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

हजरतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार वेदपाल नामक व्यक्ति की है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हजरतपुर में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है।
इससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।
पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस