उसहैत पुलिस दवारा 01 नफर अभियुक्त को 37 पेटी (कुल-1665 पव्वा) अंगूरी मार्का देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उसहैत के कुशल नेतृत्व में थाना उसहैत पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 23.10.2025 को त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में गस्त के दौरान 01 नफर अभियुक्त 1. पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम लिलवां थाना उसहैत जनपद बदायूँ के कब्जे से 37 पेटी (कुल-1665 पव्वा) अंगूरी मार्का देशी शराब बरामद किया जिसके सम्बन्ध मे थाना उसहैत पर मु0अ0सं0- 213/2025 धारा 60 EX ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को थाना उसहैत पुलिस द्वारा 37 पेटी (कुल-1665 पव्वा) अंगूरी मार्का देशी शराब सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

