6:20 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ककराला के युबक का अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगने का ऑडियो वायरल

थाना अलापुर पुलिस नें मुकद्दमा दर्ज किया
ककराला।
ककराला के एक युबक का अपहरण के बाद फिरौती मे 50लाख रुपये मांगने का आडियो वायरल हों गया अपहरणकर्ता नें परिजनों को फोन करके फिरौती मांगी जिसके बाद पीड़ित परिवार सन्न रह गया। परिवार नें ककराला पुलिस चौकी को सूचित किया।
मामला संज्ञान मे आने पर पुलिस नें जाँच शुरू कर दी है परिवार की तहरीर पर थाना पुलिस नें मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है।
पीड़ित परिवार के अनुसार छोटा पुत्र तस्वीर अहमद निवासी बार्ड संख्या 21लकड़ी कटवाने का काम कर्ता है बीते दिन छोटा लकड़ी खरीदने को बेहटा गांब मे गया था जिसके बाद बापस नहीं लौटा।
फिरौती का फोन आने पर परिबार नें पुलिस का दरवाजा खटखटाया सूचना मिलते ही पुलिस हरकत मे आ गई फिलहाल थाना अलापुर पुलिस नें मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है।
घटना की जानकारी कस्बे मे फैली तो पीड़ित परिवार के घर सम्बन्धियों और कस्बेवासी हिम्मत बंधाने पहुँच रहे है।बहीं परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
अकाउंट मे फिरौती मांग रहा अपहरण कर्ता मोलभाव पर उतरा
फिरौती के आडियो मे एक संदिग्ध पचास लाख की फिरौती की मांग करता हुआ सुनाई दे रहा है जोकि फिरौती की रकम कम होने पर मोलभाव कर रहा है और अकाउंट मे फिरौती की रकम डलवाने को बोल रहा है।
इस बारे मे कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिँह चौहान से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है फिलहाल परिवार की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जाँच की जा रही है। तलाश मे टीम लगाईं गई है लोकेशन के अनुसार तलाश जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस