ब्लॉक संसाधन केंद्र जगत पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता 2025 में प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के कुशल नेतृत्व में लगातार चौथी बार उच्च प्राथमिक विद्यालय कण्डेला ने टॉप 5 में तीन स्थान प्राप्त किये | उच्च प्राथमिक विद्यालय कण्डेला के शिवकुमार ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया | अनुज एवं नितेश क्रमशः चौथे एवं पाँचवे स्थान पर रहे | इस अवसर पर सभी बच्चों को आशीर्वाद बधाई देते प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय सहायक अध्यापक दीपक अग्निहोत्री,कमलेश लता वैशाली शर्मा,फात्मा खान , ब्रिजेन्द्र कुमार शालिनी समेत पूरे स्टाफ और बच्चों के माता पिता को दिया |


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

