10:38 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर  :  वीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जागरूक करने के स्लोगन लिखे

इस्लामनगर  :  दीपावली उत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में वी.आर. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने थाना, बैंक, मैन चौराह, विकास खंड कार्यालय, पैट्रोल पम्प पर रंगोली बनाकर यातायात, प्रदुषण, साइबर अपराध से बचने सहित समाजिक बातों से जागरूक करने के लिए तरह-तरह के स्लोगन लिखे, जैसे, पुलिस हमारे साथ है- तो डरने की क्या बात है। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधन ने बच्चों व उनके साथ शिक्षकों को भी उत्साह वर्धन किया।
विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं मेघा वार्ष्णेय, नम्रता शर्मा नूतन वार्ष्णेय, अदिति, योगवीर,विवेक शर्मा, अंकित कुमार, किरण, मानस, नूतन, अभिनव, अदिति, कमलकान्त, गौरव, निकेता, अनमता, दीप्ती, खुशबू व अन्य शिक्षकाएं ने छात्राओं के साथ उनका सहयोग किया। रंगोलियों के माध्यम से विद्यालय ने समाज तक जागरुकता का संदेश पहुॅचाया। रंगोली बनाने के दौरान बच्चे काफी उत्साहित थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस