8:30 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

शरद पूर्णिमा- कछला गंगाघाट पर पूजा-अर्चना कर श्रृद्धालुओं ने लगाई डुबकी।

उझानी बदांयू 7 अक्टूबर।

शरद पूर्णिमा पर आज सुबह सुबह कछला गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा मईया की आरती उतारकर पुरोहितों को दान-पुण्य भी किया।

शरद पूर्णिमा इस बार दो दिन की होने की वजह से श्रृद्धालुओं की आज काफी भीड़ नजर आई। पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था गोताखोरों की तैनाती के बीच श्रृद्धालुओं ने गंगा स्नान आरम्भ किया। दान-पुण्य कर पूजा अर्चना की व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कुछ महिलाओं ने दीपदान कर गंगा मईया से आरोग्यता की कामना भी की।

विज्ञापन एक्सप्रेस