1:21 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी छात्रा पुष्पा शाक्य बनी एक दिन की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी।

नसरूल्लापुर की पुष्पा है रजत विद्या मंदिर विद्यालय बसोमा की छात्रा ।

उझानी बदांयू 6 अक्टूबर।

मिशन शक्ति के तहत् आज रजत विद्या मंदिर विद्यालय बासोमा की कक्षा 8 की छात्रा पुष्पा शाक्य एक दिन की उझानी महिला हेल्प डेस्क प्रभारी बनी ।

गांव नसरूल्लापुर की रहने वाली छात्रा पुष्पा ने प्रभारी की भूमिका निभाते हुए यहां पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना, शिकायत दर्ज की व महिला सुरक्षा व कानून पालन का संदेश दिया।

महिला हेल्प डेस्क उपनिरीक्षक भारती सिंह ने मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय है।

इस मौके पर एसएसआई शिव कुमार मलिक , कांस्टेबल रजनी चौधरी, निदेशक इंजीनियर रजत गुप्ता, प्रवंधक शिवकुमार गुप्ता, शिक्षिका पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस