उझानी बदांयू 5 अक्टूबर।
त्योहारी सीजन में बाजारों की रौनक दोगुना हो जाती है। नवरात्र के समापन के बाद करवा चौथ का त्योहार आ रहा है। इसकी धमक से शहर के बाजारों में चमक बढ़ गई है।
करवा चौथ के चलते बाजारों में सोलह श्रृंगार से लेकर सजावटी थालियों की मांग बढ़ गई है।
इस समय सबसे ज्यादा रौनक महिलाओं से जुड़ी दुकानों पर दिखाई दे रही है। बाजारों में चुनरी, चूड़ियां, सोलह शृंगार, सजावटी थालियां, करवे और सजावटी सामान खूब बिक रहे हैं। दुकानदार भी त्योहार को देखते हुए नए-नए ऑफर और स्कीमें निकाल रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित हो सकें। खासकर कपड़ों की दुकानों में ज्यादा भीड़ देखी जा रही है।
दुकानदार दीपक कुमार का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। त्योहारों के चलते कपड़ों की दुकानों पर खास भीड़ देखी जा रही है।
कछला रोड के दुकानदार दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी के बावजूद ऑफलाइन बाजारों का आकर्षण कम नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में यह भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी।
राजेश वार्ष्णेय एमके


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

