4:40 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कार की डिमांड को लेकर शादी के एक माह बाद मारपीट कर विवाहिता को निकाला,6 पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 4 अक्टूबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज निवासी महेश चंद्र की बेटी मोहिनी ने अपने पति सहित 6 लोगों पर शादी के एक माह बाद ही दहेज में पंच कार ना लाने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहिनी का आरोप है कि उसका विवाह 18-4-2025 को राहुल पाल पुत्र लटूरी निवासी क्यामपुर बहैडिया जनपद कासगंज के साथ हुआ पिता ने बाइक सहित अन्य घरेलू सामान भी दिया।

मिले दान-दहेज से ससुर लटूरी,पति राहुल,सास नन्ही,देवर विनीत व ननद गोल्डी व रजनी खुश नहीं थे। पंच कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने 9 मई को मारपीट कर घर से निकाल दिया कि कार लेकर ही आना। कई बार पंचायत भी हुई मगर आरोपी नहीं माने। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस