1:22 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पथसंचलन, स्वयंसेवकों पर विधायक ने की पुष्पबर्षा

उझानी बदांयू 2 अक्टूबर।

आज विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। स्टेशन रोड पर विधायक हरीश शाक्य ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

नगरपालिका के उमंग पार्क में आयोजित आरएसएस के वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना व देश हित में किए कार्यो को गिनाया।
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने नगर पालिका से शुरू पथ संचलन करते हुऐ नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका में ही विश्राम किया। स्टेशन रोड पर मुद्रा गारमेंट्स पर विधायक हरीश शाक्य,रोहन शर्मा, विवेक माहेश्वरी आदि ने स्वयंसेवकों पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। इस मौके पर सचिन अग्रवाल बंटी, निखिल अग्रवाल, किशनचंद्र शर्मा, डाॅ आलोक कुमार गुप्ता,डाॅ नीलाभ शर्मा ,कमलेश वार्ष्णेय,विवेक राष्ट्रवादी, अरविंद शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, राजीव गोयल, राहुल शंखधार, सहित सेकडो स्वयंसेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस