बदांयू 1 अक्टूबर।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजनिया में रूपेश 23 पुत्र महेन्द्र के बेटे का आज नामकरण संस्कार था। घर में रखे एक पंखे को ठीक करते वक्त करेंट लगने से उसकी मौत हो गई।
बताते हैं कि रूपेश की एक साल पहले मधु से शादी हुई थी 10 दिन पहले उसे पुत्र की प्राप्ति हुई। आज उसके नामकरण की तैयारी चल रही थी,घर में नाते-रिश्तेदार आऐ हुए थे। पंखा सही करते वक्त करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आऐ चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम कराने को मना कर दिया व उसके शव को गांव लेकर चले गये।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

