कुंवरगांव। नवरात्रि की पावन नवमी तिथि पर बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को गायत्री शक्तिपीठ कुंवरगांव में विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा। हवन कार्यक्रम प्रातःकाल विधि-विधान के साथ प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के भक्तजन, महिलाएँ एवं युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
मंदिर समिति ने जानकारी दी कि हवन में भाग लेने से मनुष्य के जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे समय पर पहुंचकर हवन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
पूजा-अर्चना का संचालन पुजारी सपना शर्मा द्वारा किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में सेवक शेष माहेश्वरी सहयोग प्रदान करेंगे।
गायत्री शक्तिपीठ कुंवरगांव में प्रतिवर्ष नवरात्रि पर होने वाले हवन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। स्थानीय श्रद्धालु इसे आस्था और संस्कारों का उत्सव मानते हुए पूरे परिवार के साथ भाग लेते हैं।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

