6:45 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं स्थित मां मसानी मंदिर तक पहुंचना हुआ मुश्किल, श्रद्धालु परेशान

बदायूं: न्यू बाईपास स्थित माँ मसानी मंदिर प्राचीन आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, जबकि सोमवार और शनिवार को यह संख्या हजारों में पहुंच जाती है। मंदिर परिसर में नियमित रूप से भंडारे और धार्मिक आयोजन भी होते रहते हैं।

लेकिन श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर तक जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है, बरसात के दिनों में कीचड़ से हालात और बिगड़ जाते हैं। वहीं, रात के समय पर्याप्त लाइटिंग न होने के कारण श्रद्धालु असुविधा और असुरक्षा महसूस करते हैं।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर मार्ग की सड़क सुधारने और लाइटिंग की व्यवस्था जल्द से जल्द कराने की मांग की है, ताकि भक्त निर्बाध रूप से माँ मसानी के दर्शन कर सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस