बिल्सी :नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कोतवाल मनोज कुमार एवं महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल ने विद्यालय प्रांगण में बच्चियों को नारी सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के पांचवें चरण के तहत जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन है ।उन्होंने बच्चों को भी वीमैन पावर लाइन, साइबर हेल्पलाइन, अग्निशमन सेवा, आपातकालीन पुलिस सेवा, एंबुलेंस सेवा, चाइल्डलाइन ,वीमेन हेल्पलाइन ,गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कोतवाल मनोज कुमार ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि आजकल की लड़कियां, लड़कों से कहीं आगे हैं। बच्चियों आईएएस-पीसीएस अफसर भी बन रही हैं उन्हें किसी भी बात से नहीं हिचकिचाना चाहिए ।उन्हें हर समय बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पुलिस प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन बच्चियों के सहायता के लिए हमेशा खड़ा हुआ है ।विद्यालय उपप्रबंधक डीके गुप्ता ने कहा कि नारी का सम्मान सबसे सर्वोपरि है। जब नारी सशक्त होगी तभी हमारा प्रदेश समृद्ध बनेगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने भी बच्चों के समक्ष अपने विचार रखें इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रबंधक डीके गुप्ता, विद्यालय समिति सदस्य संजीव वाष्र्णेय, सीनियर इंचार्ज प्रदीप कुमार सक्सेना, प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय,गीता रानी सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

