सिलहरी, बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर ही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की मौत की जानकारी होते ही गांव में तमाम तरह की चर्चाएं चलने लगीं। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी युवती शनिवार की देर रात किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसको फोन पर बात करते हुए परिजनों ने देख लिया। इसके बाद परिजनों ने उसको डांटा। इसके बाद वह बिना खाना खाए हुए घर के आंगन में सो गई। रविवार की सुबह युवती के घर से चीख पुकार की आवाजा आई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मौत की वजह पूछी तो परिजन कुछ भी नहीं बता पाए। युवती की मौत के बाद गांव में तमाम तरह की चर्चाएं चलीं तो किसी ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

