नगर कुंवरगांव। क्षेत्र के तिरपौलिया तिराहे पर सहकारी बैंक के सामने स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर इन दिनों आस्था का अद्भुत केन्द्र बना हुआ है। यहां नौ देवियाँ विराजमान हैं, जिनके दर्शन के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम भक्त आते है। नवरात्रों के पावन अवसर पर मंदिर का वातावरण और भी दिव्य एवं आलौकिक दिखाई दे रहा है। इतिहास और आस्था का संगम
स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि यह मंदिर कई दशकों से लोगों की आस्था का केन्द्र है। नौ देवियों के साथ मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा और शिवलिंग भी स्थापित है। वहीं, यहां तपस्या करने वाले एक बाबाजी की समाधि आज भी भक्तों के लिए श्रद्धा का प्रतीक बनी हुई है।नवरात्रों में भव्य रूप नवरात्रों के अवसर पर मंदिर को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साफ-सफाई और व्यवस्था का जिम्मा पुजारी प्रेमपाल शर्मा और उनकी टीम ने संभाला हुआ है। यहां दूर से ही मां के दर्शन की व्यवस्था की गई है, जिससे भक्त सहजता से पूजा-अर्चना कर सकें।
भक्तों का अनुभव मंदिर में दर्शन करने पहुंची स्थानीय श्रद्धालु ममता जौहरी ने बताया – “नवरात्रों में ठाकुरद्वारा मंदिर का दृश्य मन मोह लेता है। मां के दरबार में आकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। सच कहें तो यहां आकर लगता है कि मां हर संकट को दूर कर देती हैं।”
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

