11:43 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बाइक सवार युवक ने पैदल चल रहे युवक के पीछे से मारी टक्कर,हालत गंभीर

अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने पैदल चल रहे युवक के पीछे से मारी टक्कर,हालत गंभीर
अलापुर। जगत।थाना क्षेत्र के ग्राम अभियासा का है।जहां अलापुर की ओर से पैदल आ रहे अशफाक उम्र लगभग 62 वर्ष के पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक up24B C9276 पर सवार ने अशफाक के जोर दार टक्कर मार दी।जिससे अशफाक बुरी तरह से घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल बदायूं भेज दिया।जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए,राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा रेफर कर दिया।लेकिन कुछ देर बाद हालत अधिक बिगड़ गई डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल के सिर में गंभीर चोटे आई है।फिलहाल स्थिति गंभीर है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस