5:04 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गन्ना समिति के सदस्य बनने के बचे पाँच दिवस

बदायूँ : 25 सितंबर। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल ने जानकारी देते बताया कि पेराई सत्र 2025-26 के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति लि. बदायूँ की सदस्यता 30 सितम्बर, 2025 तक ऑनलाइन बेवसाइट https://enquiry.caneup.in पर आवेदन किया जा सकता है, 30 सितम्बर 2025 तक सदस्यता लेने वाले कृषकों को गन्ना आपूर्ति की सुविधा प्रदान की जा सकेगी, इसके बाद पोर्टल लॉक हो जायेगा और गन्ने की आपूर्ति नहीं होगी।
उन्होंने जनपद के कृषकों से अनुरोध किया है कि 30 सितम्बर 2025 तक अपना आवेदन कर दे, जिससे गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस