5:19 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

अलापुर पुलिस द्वारा 02 अभि0गण को मय चोरी की गयी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 23.09.2025 को थाना अलापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 284/2025 धारा 303(2) BNS से संबंधित 02 अभि0गण 1.इरफान पुत्र नत्थू नि0 ग्राम भन्द्रा थाना उसहैत बदायूँ 2.फरमान उर्फ फुरकान पुत्र सिहाजुद्दीन उर्फ सहजुद्दीन नि0 ग्राम भन्द्रा थाना उसहैत जनपद बदायूँ को मय चोरी की 02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।

घटनाक्रम -दिनांक 12.09.2025 को थाना अलापुर पर आनलाईन माध्यम से मो0सा0 चोरी की एफआईआर सं0 284/2025 धारा 303(2) BNS प्राप्त हुई जिसमे वादी अजहर पुत्र इकरार हुसैन नि0 वार्ड नं0 10 वार्ड नं0 10 कस्बा व थाना अलापुर बदायूँ द्वारा अपने भाई परवेज आलम की मो0सा0 हीरो पैशन प्रो रजिस्ट्रेशन नं0 UP24AD1530 चैसिंस नं0 MBLHAR18XHHH56968 इंजन नं0 HA10ACHHH04122 का चोरी होने का उल्लेख किया गया था । अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु थाना अलापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर काशीराम आवास के बगल मे पडे खण्डहर के पास से 02 अभि0गण इरफान पुत्र नत्थू नि0 ग्राम भन्द्रा थाना उसहैत जनपद बदायू बताया जिसके पास से एक अदद मोटरसाईकिल सीडी डिलक्स लाल व काला व सिल्वर रंग की बरामद हुई जिस पर नम्बर प्लेट नही लगा हुआ है जिसका चेसिस नं0 MBLHA02XKHK30362 अंकित है जिसको ई चालान एप के माध्यम से चेक किया गया तो मो0सं0 नं0 UP31 BH 4554 है तथा दूसरे व्यक्ति फरमान उर्फ फुरकान पुत्र सिहाजुद्दीन उर्फ सहजुद्दीन नि0 ग्राम भन्द्रा थाना उसहैत जनपद बदायूँ जिसके पास से एक हीरो पैशन प्रो रंग काली बरामद हुई जिस पर नम्बर प्लेट नही लगा हुआ है । जिसका चेसिस नम्बर देखा गया तो चेसिस नं0 MBLHAR1BXHHH58968 अंकित है । जिसको ई चालान एप के माध्यम से चेक किया गया तो मोटर साईकिल नं0 UP24AD1530 है । उपरोक्त दोनो व्यक्तियो द्वारा बताया कि ये दोनो मो0सा0 हमने चोरी की है । चुँकि मो0सा0 हीरो पैशन प्रो के संबंध मे थाना अलापुर पर मुकदमा पंजीकृत है । जिस कारण दोनो व्यक्तियो को उनके जुर्म धारा 303(2)/317(2) BNS से अवगत कराते हुए मय मो0सा0 के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः –
1.इरफान पुत्र नत्थू नि0 ग्राम भन्द्रा थाना उसहैत बदायूँ
2.फरमान उर्फ फुरकान पुत्र सिहाजुद्दीन उर्फ सहजुद्दीन नि0 ग्राम भन्द्रा थाना उसहैत जनपद बदायूँ

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह थाना अलापुर जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम ।

विज्ञापन एक्सप्रेस