9:17 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस द्वारा चोरी किये गये ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

अलापुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय चोरी किये गये ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया गया ।

कर्ज चुकाने के लिए रची गई थी ई रिक्शा चोरी होने कहानी

पुलिस ई रिक्शा बरामद कर मुकदमे के बादी को भेजा जेल।
फोटो
अलापुर। बीती बीस सितंबर को ई रिक्शा चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की तो मामला खुल गया। जांच में पता चला कि कर्ज के रुपए चुकाने के लिए ई रिक्शा चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने ई रिक्शा बरामद कर झूठा मुकदमा लिखाने बाले को जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि बीती बीस सितंबर को उसावां क्षेत्र के गांव गौतरा पट्टी रम्सी निबासी अमित गुप्ता पुत्र हरि कृष्णा गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह शाम करीब साढ़े सात बजे अलापुर से अपने गांव लौट रहा था। उसके ई रिक्शा पर दो व्यक्ति शराब पीकर म्यायूं चलने की कहकर बैठ गए। इसी बीच गांव चौडेरा को जाने बाले लिंग रोड के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सबार दो लोगों ने उसे रुकने का ईशारा किया। जिसके बाद वह ई रिक्शा से उतर कर उनके पास गया। इसी बीच ई रिक्शा सबार उसका रिक्शा चोरी कर ले गए।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो मामला चोरी का नहीं बल्कि कर्ज चुकाने के लिए झूठ मुकदमा दर्ज कराने का निकला। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि, जो ई रिक्शा चोरी हुआ है वह उसावां-उसेहत को जाने बाले मार्ग के पास शमशान के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो व्यक्ति खडे दिखाई दिए। जब पुलिस उनके करीब जाने लगी तो एक व्यक्ति मौके से भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अमित गुप्ता पुत्र हरि कृष्णा बताया। पूंछने बताया कि यह वही ई रिक्शा है जिसके चोरी का मुकदमा मैंने लिखाया था। सख्ती से पूंछने पर बताया कि मेरे पिता पर मेरे बहनोई का कुछ लेनदेन का हिसाब है। उसी को चुकाने के लिए उसने अपने बहनोई प्रिंस गुप्ता पुत्र कल्लू गुप्ता निबासी सनाडी खास थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज के साथ मिलकर चोरी की कहानी रची थी ताकि फाइनेंस से क्लेम ले कर कर्ज चुकाया जा सके। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस