3:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

स्थापना से पूर्व निकाली गई मातारानी की पालकी अखंड ज्योत प्रज्जुलित हुई लगाया गया दरवार

ककराला।
शारदिये नवरात्र आगमन के प्रथम दिबस पर नगर के देवालयों शिव भोले बिराजमान, शिव कुटीर, बालाजी दरवार, शिव मंदिरों मे भक्तों की भीड़ रही भक्तों नें पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया।
नवरात्र के प्रथम दिवस घर घर घट स्थापित कर मां शैलपुत्री की उपासना की गई।
कस्बे के बार्ड संख्या 7 मे मातारानी का भब्य पंडाल बनाया गया है प्रतिमा बिराजित करने से पूर्व मातारानी की पालकी निकाली गई जिसे बार्ड व नगर मे दर्शन हेतु भ्रमण कराया गया अखंड ज्योत प्रज्जुअलन कर दरवार मे स्थापना की गई। दरवार मे नौ दिवस तक पूजन के साथ हबन और बिशाल भण्डारा कराया जाता है।
इस अबसर पर आयोजक रामरतन कश्यप, रानू कश्यप,अनीस कश्यप,सुमित कश्यप,लाखन कश्यप,जितेंद्र असबाल,बिजय कश्यप,धर्मेन्द्र असबाल,टिंकू उर्फ़ अल्ले आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस