9:17 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव में हरे शीशम के पेड़ को काटने से रोका, माफिया और मालिक के खिलाफ कार्रवाई

कुंवर गांव। थाना क्षेत्र में लकड़ी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हल्का सिपाही और वन विभाग की सांठगांठ से वे हरे पेड़ों की कटाई कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

 

सोमवार को गांव बनेई में तालाब के पास एक लकड़ी माफिया हरा शीशम का पेड़ काट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लकड़ी माफिया फहीम और पेड़ के मालिक दिलशाद को पकड़कर थाने ले आई।

 

जानकारी के अनुसार, फहीम ने बिना किसी परमिट के बनेई निवासी दिलशाद से उनके घर के पास खड़े हरे शीशम के पेड़ को 11 हजार रुपये में खरीदा था। वह पेड़ की शाखाएं काट चुका था, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस ने मौके से लकड़ी माफिया और पेड़ मालिक को हिरासत में लिया और वन विभाग को सूचित किया। वन दरोगा अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और कटी हुई लकड़ी को कब्जे में ले लिया। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि कटी हुई लकड़ी को कब्जे में लिया गया है और लकड़ी माफिया फहीम तथा मालिक दिलशाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

विज्ञापन एक्सप्रेस